देश

Money Laundering Case: एक्ट्रेस नोरा फतेही से 8 घंटे तक हुई पूछताछ, Sukesh मामले में जैकलीन से 10 दिन बाद पूछे जाएंगे सवाल

दिल्ली पुलिस की EOW ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही से कल पूछताछ की.

Money Laundering Case: एक्ट्रेस नोरा फतेही से 8 घंटे तक हुई पूछताछ, Sukesh मामले में जैकलीन से 10 दिन बाद पूछे जाएंगे सवाल

Money Laundering Case: दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े मामले को लेकर अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) से कल पूछताछ की.

200 करोड़ रुपये से अधिक धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपित सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट देने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ की. नोरा से सुबह 11 बजे से पूछताछ शुरू हुई, जो आठ घंटे चली. नोरा से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें दोबारा भी बुलाया जा सकता है.

मामले में अब जैकलीन फर्नांडीज से भी पूछताछ की जाएगी. पहले उन्हें 29 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया था. बीमार होने की बात बताने और जांच में शामिल न होने पर उन्हें दोबारा नोटिस भेजकर 12 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).