Chhaava: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी, 6 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 'छावा'
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना पहली बार फिल्म 'छावा' में साथ नजर आएंगे. फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी.
Chhaava:विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना पहली बार फिल्म 'छावा' में साथ नजर आएंगे. फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. 'छावा' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, जो इस नई जोड़ी को पर्दे पर जादू बिखेरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits Siddhivinayak temple: गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सिद्दीविनायक मंदिर पहुंचे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, फैंस ने बरसाया प्यार (View Pics)
विक्की कौशल हाल ही में फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा'और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आए थे, जबकि रश्मिका मंदाना फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' में नजर आई थीं. दोनों ही कलाकारों ने अपनी पिछली फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता था. फिल्म 'छावा' की कहानी और किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. 'छावा' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

