Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits Siddhivinayak temple: गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सिद्दीविनायक मंदिर पहुंचे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, फैंस ने बरसाया प्यार (View Pics)
बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए.कैटरीना और विक्की को मंदिर अंदर और बाहर आते हुए देखा गया.
Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits Siddhivinayak temple: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए.कैटरीना और विक्की को मंदिर अंदर और बाहर आते हुए देखा गया, वे दोनों बहुत ही सिंपल लुक में थे. कैटरीना ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी और सिर को ढका हुआ था. जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं विकी कौशल ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था और कंधे पर पीला गमछा डाला हुआ था. साथ ही दोनों के माथे पर टीका लगा हुआ था. MS Dhoni के साथ Ranveer Singh ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार (View Pics)
कैटरीना और विक्की ने मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए प्रार्थना की.कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी, जबकि विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे.
View this post on Instagram
कैटरीना और विक्की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - आपकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे. दूसरे ने लिखा - गणपति बप्पा हमेशा आपका साथ दें. तीसरे ने लिखा - मैं टाइगर 3 का इंतजार कर रहा हूं. इस पोस्ट पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

