बॉलीवुड

Aryan Khan को लगा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

2 अक्टूबर की सनसनीखेज रेव पार्टी छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी ने आरोप लगाया कि आर्यन खान प्रथम अष्टया अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, मादक पदार्थों की खरीद और वितरण में शामिल था और कुछ अंतरराष्ट्रीय व्यक्तियों के साथ भी उसके संबंध हैं.

Aryan Khan को लगा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
आर्यन खान (Image Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) पर सेशंस कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. हालांकि अभी तक कोर्ट के इसकी वजह को सामने नहीं लाया है. ऐसे में आर्यन खान को जेल में ही रहना होगा. 14 अक्टूबर को सुनवाई करते हुए एनडीपीएस अदालत ने आर्यन खान और अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया. जबकि एनसीबी ने अदालत में आर्यन को 'नशेड़ी' करार दिया और कहा कि वह नियमित रूप से ड्रग्स के सेवन का आदी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).