तंबाखू-पान मसाला का ऐड करने को लेकर Akshay Kumar ने मांगी माफी, बयान जारी करके कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में एक तंबाखू-पान मसाला ऐड में काम किया था जिसे लेकर वो जमकर ट्रोल हुए थे.
Akshay Kumar apologizes for working in Tobacco Advertisement: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में एक तंबाखू-पान मसाला ऐड में काम किया था जिसे लेकर वो जमकर ट्रोल हुए थे. अभिनेता ने अब अपने इस फैसले पर माफी मांगते हुए एक बयान जारी करके कहा, "मुझे माफ कर दीजिए. बीते कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे गहरे तौर पर प्रभावित किया है. एक तरफ जहां में तंबाखू का प्रचार नहीं करूंगा दूसरी तरफ विलम इलाइची के साथ मेरी साझेदारी को लेकर आपकी भावनाओं का में सम्मान करता हूं. मैंने इससे अब पीछे हटने का फैसला किया है और इससे कमाए हुए पैसों को अच्छे कार्य में लगाने का फैसला किया है. ये ब्रैंड मेरे लीगल कॉन्ट्रैक्ट तक प्रचार चला सकती है लेकिन भविष्य में मैं अपने चुनाव को लेकर और सतर्क रहूंगा. बदले में मैं आपसे केवल आपका प्यार और आपकी शुभकामनाएं चाहता हूं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

