बॉलीवुड

Akshay Kumar Helps Senior Citizen: बॉलीवुड के खिलाड़ी असल जिंदगी में भी हीरो, अक्षय कुमार ने फिल्म 'सरफिरा' के सेट पर बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाए हाथ (Watch Video)

अभिनेता अक्षय कुमार को हमेशा बड़े पर्दे पर अपने स्टंट और अभिनय के लिए जाना जाता है, लेकिन लगता है असल जिंदगी में भी वो किसी हीरो से कम नहीं हैं. फिल्म सरफिरा के सेट पर अक्षय कुमार ने शिष्टता की एक मिसाल पेश की है.

Akshay Kumar Helps Senior Citizen: बॉलीवुड के खिलाड़ी असल जिंदगी में भी हीरो, अक्षय कुमार ने फिल्म 'सरफिरा' के सेट पर बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाए हाथ (Watch Video)
Instant Bollywood (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar Helps Senior Citizen: अभिनेता अक्षय कुमार को हमेशा बड़े पर्दे पर अपने स्टंट और अभिनय के लिए जाना जाता है, लेकिन लगता है असल जिंदगी में भी वो किसी हीरो से कम नहीं हैं. फिल्म सरफिरा के सेट पर अक्षय कुमार ने शिष्टता की एक मिसाल पेश की है. वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार एक बुजुर्ग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं. यह महिला अपनी पहली हवाई यात्रा के लिए तैयार थी. वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्म सरफिरा की शूटिंग के लिए तैयार थे. पर पहले अक्की ने बुजुर्ग महिला की पहली हवाई यात्रा में मदद की, उनके पास जो अतरिक्त सामान था उसे निकाला और गाइड किया.

अक्षय कुमार के इस नेक काम की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वाकई में अक्षय कुमार सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सच्चे सज्जन भी हैं. इस वीडियो से यह साफ हो जाता है.

बुजुर्ग की मदद करते हुए अक्षय कुमार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).