'Azaad' Trailer: अजय देवगन स्टारर 'आजाद' का ट्रेलर रिलीज, 17 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आजाद' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
'Azaad' Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आजाद' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अमन देवगन, राशा ठडानी और डायना पेंटी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. ट्रेलर में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और इमोशन का डोज देखने को मिल रहा है. अजय देवगन ने एक दमदार किरदार निभाया है, जो न्याय और सच्चाई के लिए लड़ता है. वहीं, अमन देवगन और राशा ठडानी ने अपने किरदारों में जान डाल दी है.
इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है. 'आजाद' में समाज के मुद्दों को एक अनोखे अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा. फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
देखें 'आजाद' ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

