बॉलीवुड

Pornography Case: Gehana Vasisth पहुंचीं ED ऑफिस, कहा- 'मेरे घर पर छापा पड़ा, कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली'

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचीं. उन्होंने कहा कि उनके घर पर 29 तारीख को छापा पड़ा था, जिसमें अधिकारियों ने हर चीज की जांच की.

Pornography Case: Gehana Vasisth पहुंचीं ED ऑफिस, कहा- 'मेरे घर पर छापा पड़ा, कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली'
Gehana Vasishth (Photo Credits: Instagram)

Pornography Case: अभिनेत्री गहना वशिष्ठ हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचीं. उन्होंने कहा कि उनके घर पर 29 तारीख को छापा पड़ा था, जिसमें अधिकारियों ने हर चीज की जांच की. गहना वशिष्ठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरे घर में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. न ही कोई ऐसा सामान बरामद हुआ. मेरे बैंक खाते, म्यूचुअल फंड, एफडी सब फ्रीज कर दिए गए हैं. मुझे PMLA सेक्शन के तहत समन जारी किया गया था, इसलिए मैं जांच में सहयोग करने के लिए यहां आई हूं. मैं चाहती हूं कि सच्चाई सबके सामने आए."

राज कुंद्रा से जुड़े सवाल पर गहना ने कहा, "मैंने राज कुंद्रा से आज तक सिर्फ एक बार मुलाकात की है." गहना वशिष्ठ का नाम राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा हुआ है. ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. गहना ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं और चाहती हैं कि सच सबके सामने आए.

Gehana Vasisth पहुंचीं ED ऑफिस:

यह मामला राज कुंद्रा की विवादित गतिविधियों और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन पर आधारित है. ED अब तक इस मामले में कई बड़े खुलासे कर चुका है. गहना वशिष्ठ के इस बयान से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).