Actor Salim Ghouse Passes Away: एक्टर सलीम घोष का हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन
टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर सलीम घोष का हार्ट अटैक के चलते गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया.
Actor Salim Ghouse Passes Away: टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर सलीम घोष का हार्ट अटैक के चलते गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. सलीम ने हिंदी समेत अंग्रेजी और दक्षिण की कई फिल्म व टीवी शोज में काम किया है. 70 साल के सलीम की पत्नी अनीता और बेटे अरयामा ने बताया कि उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया था जहां उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ. भारत एक खोज, वागले की दुनिया, ये जो है जिंदगी, और सुबाह जैसे शोज में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभनेता के निधन पर फिल्म जगत में भी शोक की लहर पसर गई है.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)