देश

Akanksha Dubey Old Video Viral: रोती-बिलखती आकांक्षा दुबे का वीडियो वायरल, मौत से पहले समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप

अकांक्षा दुबे के वकील का दावा है कि ये वीडियो आकांक्षा ने अपने स्टेटस पर लगाया था. इस मामले में आरोपी संजय सिंह और समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समर सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की है.

Akanksha Dubey Old Video Viral: रोती-बिलखती आकांक्षा दुबे का वीडियो वायरल, मौत से पहले समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप

Akanksha Dubey Old Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद उनका एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं. आकांक्षा दुबे रोते हुए कह रही हैं,’ मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है. मैं नहीं रह रही इस दुनिया में…ये मेरा आप लोगों से अंतिम बाचचीत है. मुझे कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह होगा.’

वीडियो आकांक्षा दुबे का है. 38 सेकेंड के इस वीडियों में वह रोते-बिलखते दिख रही हैं. उन्होंने दो बार कहा कि मेरे साथ कुछ भी होता है तो जिम्मेदार समर सिंह होगा. फिर अगले कुछ सेकेंड तक रोती रहती हैं फिर वीडियो खत्म हो जाता है. आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था. ये वीडियो अकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर ने जारी किया. हालांकि यह कितना पुराना है. यह अभी साफ नहीं है.

अकांक्षा दुबे के वकील का दावा है कि ये वीडियो आकांक्षा ने अपने स्टेटस पर लगाया था. जबकि इस मामले में आरोपी संजय सिंह और समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समर सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).