Diesel Cars To Be Banned in India? भारत के इन शहरों में बैन हो सकती हैं डीजल गाड़ियां, पैनल ने दिया सुझाव
केंद्र की मोदी सरकार देश में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम और ग्रीन एनर्जी से चलने वाली कारों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाली है. क्योंकि हाल ही में एक सरकारी पैनल ने डीजल से चलने वाले कार पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है
Diesel Cars To Be Banned in India: केंद्र की मोदी सरकार देश में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम और ग्रीन एनर्जी से चलने वाली कारों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाली है. क्योंकि हाल ही में एक सरकारी पैनल ने डीजल से चलने वाले कारो पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है. पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर की अध्यक्षता वाली सलाहकार समिति ने कहा है कि अब इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया जाना चाहिए.
रिपोर्ट के मुताबित 10 लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में डीजल इंजन वाले वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक हो गया है. फिलहाल पैनल ने सिर्फ सुझाव दिया है. इसको मंजूरी देना केंद्रीय कैबिनेट का काम है. हालांकि मोदी सरकार कई अहम बैठकों में ग्रीन हाउस गैसों का मुद्दा उठा चुकी है. ऐसे में अगर इस सुझावों को मान लिया गया, तो कार निर्माण से जुड़ी कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा.
बता दें कि इस क्रम में सरकार ने बीते 1 अप्रैल 2023 को देश में नए रियल ड्राइविंग इमिशन (RDE) BS6 फेज-2 नॉर्म्स को लागू कर दिया है. वहीं, अब सरकारी पैनल ने 2027 तक डीजल 4-व्हीलर वाहनों को पूरी तरह से बंद करने का प्रस्ताव रखा है.
Tweet:
Diesel Cars To Be Banned in India? Ban Diesel Four-wheelers in Cities With 10 Lakh Population, Panel Tells Government #DieselCars #DieselCarsBan #Diesel https://t.co/oMz341S9OH
— LatestLY (@latestly) May 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

