Airbags In Cars: सरकार ने कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने की डेट बढ़ाई, जानें कब लागू होगा ये नियम
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की ओर से जानकारी दी गई है कि कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने की तारीख को आगे बढ़कर 1 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है.
6 Airbags Mandatory In Cars: कारों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 6 एयरबैग को अनिवार्य करने की बात कही थी. इसे 1 अक्टूबर, 2022 से लागू किया जाना था, लेकिन फिलहाल केंद्र सरकार ने इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की ओर से जानकारी दी गई है कि कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने की तारीख को आगे बढ़कर 1 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है. यानी, अब 1 अक्टूबर 2023 के बाद से सभी कारों में 6 एयरबैग दिए जाएंगे.
आपको बता दें कि सरकार ने ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. 1 अक्टूबर, 2022 से M1 केटेगरी की सभी गाड़ियों में 6 एयरबैग को अनिवार्य किए जाने का प्रस्तावित था. मौजूदा नियमों के अनुसार, कार में दो एयरबैग अनिवार्य हैं. 1 अप्रैल, 2021 से नए वाहनों में दोनों फ्रंट सीट के लिए दो एयरबैग (Dual AirBag) देने अनिवार्य कर दिए गए थे.
Considering the global supply chain constraints being faced by the auto industry and its impact on the macroeconomic scenario, it has been decided to implement the proposal mandating a minimum of 6 Airbags in Passenger Cars (M-1 Category) w.e.f 01st October 2023.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

