Instagram Reel Accident: यूपी के बांदा में 'इंस्‍टाग्राम रील' ने ली 17 वर्षीय किशोर की जान, स्कूल की छत से उल्‍टा लटक कर वीडियो बनाते समय हुआ हादसा
Photo- X

Instagram Reel Accident: उत्‍तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम रील बनाते समय 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, खैराडा गांव में शिवम कुमार नाम का एक किशोर जूनियर हाईस्कूल की छत से नीचे लटक कर वीडियो बना रहा था. इस दौरान ध्वजारोहण का पिलर ढह गया और मलबा उसके ऊपर आ गिरा. इस हादसे में शिवम की मौत हो गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.