देश

Video: महिला इंस्पेक्टर थाना प्रभारी के साथ कमरे में पकड़ी गई, फैमिली ने पहुंचकर किया जमकर हंगामा और मारपीट, आगरा में जमकर मचा बवाल

आगरा में एक पुलिस स्टेशन की महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ सरकारी आवास के रूम में पकड़ी गई, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ. इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटे और रिश्तेदार ने महिला प्रभारी और इंस्पेक्टर को खींचकर बाहर लाया और जमकर मारपीट की.

Video: महिला इंस्पेक्टर थाना प्रभारी के साथ कमरे में पकड़ी गई, फैमिली ने पहुंचकर किया जमकर हंगामा और मारपीट, आगरा में जमकर मचा बवाल
Credit - ( Twitter -X )

Video : आगरा में एक पुलिस स्टेशन की महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ सरकारी आवास के रूम में पकड़ी गई, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ. इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटे और रिश्तेदार ने महिला प्रभारी और इंस्पेक्टर को खींचकर बाहर लाया और जमकर मारपीट की.

इस दौरान जमकर बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर इसका पूरा वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.महिला इंस्पेक्टर के साथ आवास में मिले इंस्पेक्टर की तैनाती मुजफ्फरनगर में बताई जा रही है.मामला आगरा के रकाबगंज थाने का बताया जा रहा है.रकाबगंज इंस्पेक्टर शैली राणा का थाना परिसर में ही सरकारी आवास है. इसमें वे अकेले ही रहती हैं. ये भी पढ़े :Hajipur Viral Video: बिहार के हाजीपुर में सरकारी स्कूल के बंद कमरे में महिला टीचर से इश्क लड़ाते रंगे हाथ पकड़ा गया शिक्षक, पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा, देखें वीडियो

देखें वीडियो :

शनिवार शाम चार बजे को दो महिलाएं और कुछ युवक अचानक थाने में पहुंचे. ये लोग सीधे इंस्पेक्टर शैली राणा के आवास की ओर चले गए. वीडियो में महिलाएं गाली देती हुईं इंस्पेक्टर के आवास का गेट खोलती हैं. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

इसमें लोअर और टीशर्ट में इंस्पेक्टर शैली राणा को महिलाएं आवास से बाहर खींचती हुई दिख रही हैं. साथ में आए युवक आवास में मिले इंस्पेक्टर को बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. एक व्यक्ति ने इंस्पेक्टर के कपड़े भी फाड़ दिए है. इंस्पेक्टर की पत्नी इस दौरान जोर -जोर से रोती हुई नजर आ रही है. बताया जा रहा है की महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).