VIDEO: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, विदाई देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

Danapur: बिहार के दानापुर में एक दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर में हुई है, जिसके बाद से यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है. इस नजारे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

पटना के परसा गांव के रहने वाले डॉक्टर प्रभात कुमार अपनी दुल्हन को लाने के लिए हेलीकॉप्टर में फुलवारी शरीफ पहुंचे. उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वह घर की बहु को हेलीकॉप्टर में विदा कराकर लाएंगे. दुल्हन निशा ने अपने आपको बेहद खुशनसीब मानती है. उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश है कि उसके ससुराल वाले हेलीकॉप्टर में लेने आए हैं.

हेलीकॉप्टर में उनके साथ मां आई थी. जो अपनी दुल्हन को विदा कराने पहुंची थी. विदाई के समय भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. लोगों इस नजारे को देखने के लिए बेहद उत्सुक थे.