Viral Video: जापान के टोकियों में लड़कियों से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया युवक, महिलाओं ने घेरा, देखें वीडियो
लड़कियों को छेड़नेवाला गिरफ्तार (Photo: X|@AzatAlsalim)

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जापान के टोक्यो शहर का है. जिसमें कुछ महिलाएं एक आरोपी को गहरे हुए दिखाई दे रही हैं. यह व्यक्ति मेट्रो में महिलाएं की तस्वीरें लेता था और उनके गलत तरीके से छूता था. ऐसा ही कुछ करते हुए महिलाएं ने शख्स को पकड़ लिया और उन्हें रोकती हुई दिखाई दे रही हैं. महिलाएं आरोपी को कसकर पकड़े हुए हैं और वह छूटने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि एक राहगीर उसे भागने से रोकने के लिए उस पर बैठा हुआ है. पुलिस के पहुंचने तक सभी लोगों ने आरोपियों को रोके रखा. पुलिस वहां पहुँचती है और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लेती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: ऋषिकेश में बिकिनी पहनकर महिला ने किया गंगा स्नान, वायरल वीडियो पर लोगों ने उठाए धार्मिक मर्यादा पर सवाल

जापान के टोकियों में लड़कियों से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया युवक