Viral Video: लंदन की टेम्स नदी में शख्स के पैर धोने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बहस तेज
भारतीय व्यक्ति टेम्स नदी में अपने पैर धोता हुआ दिखाई दिया (फोटो: X/@wtf_praveen)

यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें एक भारतीय व्यक्ति को लंदन की प्रसिद्ध टेम्स नदी (River Thames) में पैर धोते हुए देखा जा सकता है. यह क्लिप तब सुर्खियों में आई जब इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया. एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “लंदन की टेम्स नदी में पैर धोते हुए भारतीय व्यक्ति को देखा गया, लोग नाराज़. भारतीय ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं?”करीब 12 सेकंड के इस वीडियो में व्यक्ति को नदी के किनारे खड़े होकर अपने पैर धोते हुए दिखाया गया है. कुछ ऑनलाइन पोस्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि उसने नदी में स्नान किया था. वीडियो वायरल होते ही नेटिज़न्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए बहस को और तेज़ कर दिया. एक उपयोगकर्ता ने तंज कसते हुए लिखा, “रुको, हम इसे भी यमुना जितना पवित्र बना देंगे.”एक अन्य ने कहा, “नदियों और समुद्र जैसे जल स्रोतों में पैर भिगोना कई जगहों की परंपरा है.”वहीं एक तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, “गंगा और यमुना ही काफ़ी नहीं थीं, अब टेम्स को भी उनकी तरह बनाने की कोशिश हो रही है.” यह भी पढ़ें: Bulandshahr: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग बच्चे को पेड़ से बांधकर दी तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में की पिटाई, बुलंदशहर का VIDEO आया सामने

लंदन की टेम्स नदी में शख्स के पैर धोने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

यह बिहार के गंगा के दृश्य जैसा लग रहा है

इंडियंस नहीं सुधरेंगे

पानी गंदा है

पानी में पैर धोना प्रथा है