Viral Video: युवकों के बीच फन फैलाकर बैठा था जहरीला सांप, ताली बजाकर सभी मनाने लगे उसका बर्थडे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें कई युवकों के बीच एक खतरनाक सांप फन फैलाए नजर आ रहा है. लेकिन यहां उससे भी हैरत की बात तो यह है कि सभी युवक सांप को घेरकर उसका जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Snake Birthday Celebration: जहरीले सांपों (Snakes) से लोग दूर रहना ही पसंद करते हैं, क्योंकि सांप (Snake) के जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी होती है. कई लोग जहां सांपों को देखते ही अपनी जान बचाने के लिए भाग निकलते हैं तो वहीं कई लोग बेखौफ होकर सांपों से पंगा लेने से भी बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें कई युवकों के बीच एक खतरनाक सांप फन फैलाए नजर आ रहा है. लेकिन यहां उससे भी हैरत की बात तो यह है कि सभी युवक सांप को घेरकर उसका जन्मदिन (Birthday) मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये सभी सांप को घेरकर ताली बजाते हुए उसका जन्मदिन मना रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarxticc_boy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवकों के बीच नागराज फन फैलाकर बैठे हैं और ये सभी ताली बजाकर हैप्पी बर्थडे नाग बाबा बोलकर उसका जन्मदिन मना रहे हैं. यह भी पढ़ें: सड़क पर अजगर को घसीट रहा था शख्स, तभी कुत्ते ने आकर कर दिया अटैक और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- नाग बाबा इमोशनल हो गए, जबकि एक अन्य ने लिखा है- बर्थडे के लिए केक तो ला दो. तीसरे यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट कर लिखा है- सांप सोच रहा होगा लोगों को काटूं या केक को.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

