सड़क पर अजगर को घसीट रहा था शख्स, तभी कुत्ते ने आकर कर दिया अटैक और फिर... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर को सड़क पर उल्टा घसीटते हुए ले जाता है, तभी पीछे से एक कुत्ता आता है और वो अजगर पर अटैक कर देता है.
Python Viral Video: खतरनाक सांपों (Snakes) को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत पतली हो जाती है, तभी तो अधिकांश लोग सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, जबकि कई लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर सांपों के साथ करतब दिखाने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे में कई बार सांपों के साथ खिलवाड़ करने के चक्कर में हादसे भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर (Python) को सड़क पर उल्टा घसीटते हुए ले जाता है, तभी पीछे से एक कुत्ता (Dog) आता है और वो अजगर पर अटैक कर देता है. कुत्ते को अटैक करते देख उसे भगाने के लिए एक शख्स उस पर डंडे से हमला करता है.
इस वीडियो को earth.reel नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को न सिर्फ बार-बार देखा जा रहा है, बल्कि लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. यह भी पढ़ें: बुजुर्ग के गले में लिपटा विशालकाय अजगर, काफी दम लगाने के बाद भी शख्स को नहीं छोड़ा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजगर को पीछे से पकड़कर खींच रहा है. वो सड़क पर अजगर को घसीट रहा होता है, तभी वहां एक कुत्ता पहुंच जाता है और वो सांप के मुंह को पकड़कर खींचने लगता है. इस दौरान एक शख्स बार-बार लात मारकर सांप को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है. इसके बाद एक शख्स डंडे से कुत्ते पर हमला करता है, जिसके बाद कुत्ता सांप को छोड़कर वहां से भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

