Viral Video: एसी डिब्बे में बिना टिकट यात्रा कर रही महिला टीचर ने टीसी को दिखाया एटीट्यूड, टिकट मांगने काटा बवाल
बिहार के पटना से एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेन के एसी डिब्बे में बड़े रौब से यात्रा करती हुई दिखाई दे रही है. टीसी द्वारा महिला से टिकट दिखाने पर उल्टा वो टीसी से उसका आईडी कार्ड दिखाने की मांग करने लगी और टीसी से झगड़ा करने लगी. महिला टीसी पर इलज़ाम लगाती है कि वो जान बुझकर उसे परेशान कर रहा है...
पटना, 8 अक्टूबर: बिहार के पटना से एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेन के एसी डिब्बे में बड़े रौब से यात्रा करती हुई दिखाई दे रही है. टीसी द्वारा महिला से टिकट दिखाने पर उल्टा वो टीसी से उसका आईडी कार्ड दिखाने की मांग करने लगी और टीसी से झगड़ा करने लगी. महिला टीसी पर इलज़ाम लगाती है कि वो जान बुझकर उसे परेशान कर रहा है. लेकिन टीसी ने बड़ी चतुराई से पूरी घटना वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में टीसी को कहते हुए सुना जा सकता है,"आप बिहार सरकार में सरकारी कर्मचारी हैं, आप एक टीचर हैं, फिर भी आपने टिकट नहीं खरीदा है."टीटीई को महिला से विनम्रतापूर्वक कोच से बाहर जाने का अनुरोध करते हुए सुना जा सकता है. विवाद बढ़ते हुए देखने के बाद महिला अपना बैग उठाती है और कोच से बाहर निकल जाती है. यह भी पढ़ें: Dadar Railway Station News: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान महिला ने मचाया हंगामा; जुर्माना न देने पर विरोध; देखें VIDEO
एसी डिब्बे में बिना टिकट यात्रा करने वाली महिला ने टीसी को दिखाया एटीट्यूड
Women travelling without tickets have more attitude.
When the TC asked for the ticket, she turned around and started demanding identification from him instead.
But the sensible TC recorded the entire incident; otherwise, these days it doesn't take long to make accusations. pic.twitter.com/10hGpA36HO
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) October 7, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

