इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस वैन में बैठे पुलिस कर्मचारी को स्कूटर पर शख्स डांटते हुए दिखाई दे रहा है. दरसल पुलिस वैन में से किसी ने बाहर थूका, जो बाइक सवार पर पड़ा, जिसके कारण शख्स को गुस्सा आ गया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को इस बात पर काफी गुस्सा आता है कि एक पुलिसकर्मी, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालता है, खुद ही नियमों का उल्लंघन कर रहा है. पुलिसकर्मी का यह गैरजिम्मेदाराना व्यवहार युवक को इतना नाराज करता है कि वह तुरंत अपनी बाइक रोकता है और पुलिस वाले से बात करने लगता है. यह भी पढ़ें: Garba in Mumbai Local Train: नवरात्रि में मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों ने खेला गरबा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
चलती वैन में से पुलिस कर्मचारी ने बाहर बाइक सवार पर थूका:
Kalesh b/w a Bike Rider and a Police over Spittng from the Van Window
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 7, 2024












QuickLY