Viral Video: पार्टी में घुसी शेरनी को देख भिगी बिल्ली बना शख्स, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा
एक शेरनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी को जंगल से निकलकर किसी पार्टी में पहुंचते हुए देखा जा सकता है. शेरनी को सामने देखते ही एक शख्स इस कदर भिगी बिल्ली बन जाता है कि वो अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है.
Lioness Viral Video: जंगल (Forest) पर तो वैसे शेर और बाघ जैसे जानवरों का राज चलता है, जिन्हें देखकर दूसरे जंगली जानवरों (Wild Animals) की हालत खराब हो जाती है, लेकिन अगर यही जानवर किसी इंसान के सामने आ जाए तो जरा सोचिए क्या होगा? जाहिर सी बात है कि ऐसे खूंखार शिकारी जानवर को देखकर किसी को भी ऐसा लगेगा कि सामने साक्षात उसकी मौत खड़ी है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शेरनी (Lioness) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेरनी को जंगल से निकलकर किसी पार्टी में पहुंचते हुए देखा जा सकता है. शेरनी को सामने देखते ही एक शख्स इस कदर भिगी बिल्ली बन जाता है कि वो अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों की जान हलख में अटक गई है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 249,473 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भैंस के चक्कर में आपस में ही लड़ पड़ा शेर-शेरनियों का झुंड, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल से निकलकर एक शेरनी किसी पार्टी में पहुंच जाती है. शेरनी को देखते ही एक शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ जाती है. ऐसा माना जा रहा है कि शख्स ने शेरनी को छेड़ दिया होगा, जिससे नाराज होकर वो शख्स के पीछे पड़ गई. गुस्सैल शेरनी को देखकर शख्स अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है, लेकिन शेरनी तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ती है और वो भी अपने पंजों के सहारे चढ़ने लगती है. ऐसे में शख्स कई बार शेरनी को लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

