वायरल

Viral Video: भैंस के चक्कर में आपस में ही लड़ पड़ा शेर-शेरनियों का झुंड, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर झुंड के साथ मिलकर एक भैंस का करता है, लेकिन भैंस के लिए शेर और शेरनियों का झुंड आपस में ही भिड़ जाता है. दोनों की लड़ाई का फायदा उठाते हुए जमीन पर पड़ी भैंस उठती है और वहां से निकल जाती है.

Viral Video: भैंस के चक्कर में आपस में ही लड़ पड़ा शेर-शेरनियों का झुंड,  वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
आपस में लड़ पड़ा शेर-शेरनियों का झुंड (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वैसे तो जंगल का राजा शेर (Lion) अकेले ही दूसरे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए काफी है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेर झुंड के साथ मिलकर एक भैंस (Buffalo)  का करता है, लेकिन भैंस के लिए शेर और शेरनियों का झुंड आपस में ही भिड़ जाता है. दोनों की लड़ाई का फायदा उठाते हुए जमीन पर पड़ी भैंस उठती है और वहां से निकल जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर और शेरनियों के झुंड ने मिलकर एक भैंस का शिकार किया है, जिसके बाद अचानक दो शावक आपस में लड़ पड़ते हैं और शेरनी उन्हें अलग करने की कोशिश करती है. इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए भैंस वहां से भाग निकलती है और यह शिकार शेरों की आपसी लड़ाई के चलते उनके हाथों से निकल जाता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).