Viral Video: सोफे के भीतर छुपकर बैठा था किंग कोबरा, तकिए को हिलाया तो फन फैलाकर बाहर निकला सांप
किंग कोबरा का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नागराज सोफे के नीचे छुपकर बैठे थे. जब हिस्स-हिस्स की अजीब सी आवाज सुनने के बाद जैसे ही घरवालों ने तकिए ने भीतर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
King Cobra Viral Video: किंग कोबरा (King Cobra) को दुनिया के सबसे घातक और जहरीले सांपों (Snakes) में से एक माना जाता है, जो किसी को काट ले तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है. कई बार किंग कोबरा सांप रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं. ऐसे में जरा सोचिए अगर आपके घर में सोफे के भीतर किंग कोबरा सांप छुपकर बैठ जाए तो आप क्या करेंगे? जी हां, किंग कोबरा का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नागराज सोफे के नीचे छुपकर बैठे थे. जब हिस्स-हिस्स की अजीब सी आवाज सुनने के बाद घरवालों ने तकिए ने भीतर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhisheksandhu1126 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने इस पर अपनी ढेरों प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं ये रील सोफे पर ही बैठकर देख रहा था, अचानक मेरी धड़कनें तेज हो गईं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि अब घरवाले कई दिनों तक इस तकिए से दूर रहेंगे. यह भी पढ़ें: बेखौफ होकर खतरनाक किंग कोबरा को पुचकारने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
सोफे के तकिए के अंदर छुपा किंग कोबरा सांप
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफे पर रखे तकिए के अंदर जब झांककर कर देखने की कोशिश की जाती है तो उसके अंदर एक बड़ा सा किंग कोबरा सांप नजर आता है. जब स्नैक कैचर उस सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता है तो वो फन फैलाकर उस पर हमला करने के मूड में आ जाता है. रेस्क्यू के दौरान सांप कई बार शख्स पर अटैक करने की कोशिश करता है, लेकिन स्नेक कैचर भी हार नहीं मानता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

