Viral Video: स्विट्जरलैंड में हनीमून मना रहे भारतीय कपल पर नस्लीय हमला, चीनी नागरिक पर आरोप
स्विट्ज़रलैंड में कपल पर हमला (Photo: Instagram)

भारतीय मूल का कनाडा में रहनेवाला जोड़ा जिन्हें सोशल मीडिया पर 'द कैलिडोस्कोप कपल' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपने ऊपर चीनी होटल मैनेजर द्वारा नस्लीय हमले का आरोप लगाया है. जोड़े के आनुसार रूम के पंखे को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. जिसके बाद मैनेजर ने उन पर हमले किये. इस हमले में निकिता को गंभीर चोटें आईं. उनका एक दांत टूट गया, 11 अन्य दांत क्षतिग्रस्त हो गए, और उनके जबड़े में स्थायी चोट पहुंची. रिपोर्ट के अनुसार, वह अब कई डेंटल सर्जरी प्रक्रियाओं से गुजर रही हैं और मेंटल ट्रॉमा से भी पीड़ित हैं. कपल ने इस घटना को नस्लीय भेदभाव का मामला बताते हुए स्थानीय अधिकारियों पर समय पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें: Nepal Gen Z Protest: नेपाल में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, IndiGo, SpiceJet और AI ने काठमांडू की उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

हालांकि, होटल मैनेजमेंट ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि विवाद के दौरान कपल ने पहले असभ्य और आक्रामक व्यवहार किया. होटल का कहना है कि 60 वर्षीय स्टाफ सदस्य के साथ कपल ने शारीरिक झड़प की और बिना अनुमति के उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की. प्रबंधन के अनुसार, स्टाफ ने केवल आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी.

स्विट्जरलैंड में भारतीय जोड़े पर हमला

जोड़े पर हमला