Viral Video: 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि अपने ही देश में पराई महसूस करूंगी', दिल्ली में नस्लवाद का शिकार हुई मेघालय की महिला"
मेघालय की एक महिला ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है, उस महिला ने बताया की वो दिल्ली में एक दिन में दो बार नस्लवाद टिपण्णी से आहत हुई है और अपने ही देश में पराया महसूस कर रही है. यह घटना उसके साथ एक बार कमला नगर की सड़कों पर और दूसरी बार मेट्रो में सफर करते हुए हुई. वीडियो में महिला कहती है कि कमला नगर में कुछ लोग स्कूटी पर बैठे थे...
मेघालय की एक महिला ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है, उस महिला ने बताया की वो दिल्ली में एक दिन में दो बार नस्लवाद टिपण्णी से आहत हुई है और अपने ही देश में पराया महसूस कर रही है. यह घटना उसके साथ एक बार कमला नगर की सड़कों पर और दूसरी बार मेट्रो में सफर करते हुए हुई. वीडियो में महिला कहती है कि कमला नगर में कुछ लोग स्कूटी पर बैठे थे. जैसे ही वह उनके पास से गुज़री, एक व्यक्ति ने उस पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा, "सियोंग चियोंग", और बाकी हंसने लगे. वह कहती है, "मैं रुककर उनकी तरफ़ देखने लगी, लेकिन वे सब मेरा मज़ाक बना रहे थे. उस पल मैं कुछ समझ ही नहीं पाई. फिर भी, मैं चुप रही और दुकान की ओर बढ़ गई." यह भी पढ़ें: Jaipur Shocker: राजस्थान के जयपुर में जर्मन महिला और भारतीय पति पर पड़ोसियों का हमला, घर पर पथराव का वीडियो वायरल
कुछ ही समय बाद, मेट्रो में सफर के दौरान एक और व्यक्ति ने उसके पास से गुजरते हुए कहा: "चिंग चोंग चाइना" वीडियो में महिला भावुक होकर कहती है, "अपने ही देश में मुझे ऐसा महसूस कराया गया जैसे मैं यहां की नहीं हूं. यह मेरे दिल को तोड़ देता है. मेरी बस यही 'ग़लती' है कि मैं भारत में पैदा हुई हूं और मेरी शक्ल बाक़ी लोगों से अलग है."महिला ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा: "दिल्ली के उन लोगों के लिए जिन्हें लगता था कि 'चिंग चोंग चाइना' एक मज़ाक है, आपने सिर्फ़ मेरा नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति का अपमान किया है, जिसने अपने ही देश में कभी खुद को पराया महसूस किया है."
दिल्ली में मेघालय की महिला के साथ नस्लवादी टिप्पणी
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

