Viral Video: हैदराबाद के रेस्टोरेंट की रागी संगति में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने वीडियो के साथ दर्ज कराई शिकायत
रागी संगति में निकला कॉकरोच (Photo: X|@TeluguScribe)

हैदराबाद, 7 अक्टूबर: हैदराबाद के एक फेमस रेस्टोरेंट से हैरान कर देनेवाला वीडियो सामने आया है, जिसमें खाने में कॉकरोच मिलने की घटना सामने आई है. ग्राहक ने इस घटना का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कृतुंगा रेस्टोरेंट में परोसे गए रागी संगति में एक छोटा कॉकरोच दिखाई दे रहा है. यह घटना हैदराबाद के नानकरामगुडा क्षेत्र के कृतुंगा रेस्टोरेंट की है. ग्राहक ने यहां रागी संगति मील ऑर्डर किया था. खाना खाते समय उसके प्लेट में कॉकरोच दिखा. तब तक वह आधा खाना खा चुका था. इस वीडियो को देख लोग परेशान और हैरान हैं. ग्राहक ने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ से शिकायत की और पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह भी पढ़ें: Lizard Found in Tandoori Roti: बाप रे! अब तंदूरी रोटी में निकली मरी हुई छिपकली, कानपुर के ढाबे की बड़ी लापरवाही; VIDEO

हैदराबाद के रेस्टोरेंट की रागी संगति में निकला कॉकरोच