Viral Video: मध्य प्रदेश में पानी से भरे गड्ढों में शराब पीकर एन्जॉय करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान
पानी से भरे गड्ढे में शराब पीते लोग (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: बरसात के मौसम (Rainy Season) में अक्सर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है. इसके साथ ही बारिश के दौरान सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की समस्याएं आम हो जाती हैं. सड़कों के गड्ढे (Potholes) और जलभराव (Water Logging) की समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें लोगों का एक समूह सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में कुर्सी रखकर उस पर बैठकर शराब पीते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 508.5k लोग देख चुके हैं.

देखें वीडियो-