वायरल

Viral Video: कुर्सी के अंदर छिपकर बैठे खतरनाक सांप का वीडियो वायरल, नजारा देखकर दंग रह जाएंगे आप

एक आदर्श दुनिया में आपका घर कीड़े-मकौड़ों और सांपों के रहने के लिए सबसे अच्छा और आरामदायक स्थान हो सकता है. आप रेडिट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर समझ जाएंगे. इस वीडियो में एक सांप को कुर्सी के अंदर छुपा हुआ देखा जा सकता है.

Viral Video: कुर्सी के अंदर छिपकर बैठे खतरनाक सांप का वीडियो वायरल, नजारा देखकर दंग रह जाएंगे आप
कुर्सी के अंदर छिपकर बैठा सांप (Photo Credits: Reddit)

Snake Viral Video: अगर आप अपने घर से सांपों (Snakes) को दूर रखना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि सांप (Snake) किन जगहों पर छुपना पसंद करते हैं. रेंगकर चलने वाले ये जीव आपकी कुर्सी के भीतर भी अपना ठिकाना बना सकते हैं. जी हां, सही पढ़ा आपने, रेडिट (Reddit) पर शेयर किए गए एक वायरल वीडियो (Viral Video) में एक सांप को प्लास्टिक की कुर्सी के पिछले पाये में छिपा हुआ दिखाया गया है. यूजर्स में से एक ने कमेंट किया कि क्या आपको अपने पालतू कोबरा को अलग-अलग स्थानों पर रखने की जरूरत है. हैरान करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).