Video: यूपी के मुरादाबाद में बारात के दौरान हुई झड़प, क्लिप वायरल होने के बाद मामला दर्ज
बारात के दौरान हुई झड़प

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बारात में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. भीड़ ने एक दूसरे पर बेल्ट से हमला कर दिया तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि झगड़ा किसी मामूली बात को लेकर हुआ. घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.