Disturbing Video: उत्तराखंड के हरिद्वार में अस्पताल ने किया भर्ती से इनकार, महिला ने अस्पताल परिसर में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड के हरिद्वार से दिल को झकझोर देनेवाली एक घटना सामने आई है. जहां एक गर्भवती महिला को डॉक्टर्स और अस्पताल कर्मचारियों ने भर्ती करने और चिकित्सा सहायता देने से मना कर दिया. मजबूरन महिला को अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. यह घटना मंगलवार देर रात की है...
उत्तराखंड, हरिद्वार, 2 अक्टूबर: उत्तराखंड के हरिद्वार से दिल को झकझोर देनेवाली एक घटना सामने आई है. जहां एक गर्भवती महिला को डॉक्टर्स और अस्पताल कर्मचारियों ने भर्ती करने और चिकित्सा सहायता देने से मना कर दिया. मजबूरन महिला को अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. यह घटना मंगलवार देर रात की है. घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में गुस्सा फैल गया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, एक महिला फर्श पर बैठे हुए प्रसव पीड़ा से कराह रही है, उसके बगल में एक महिला रिश्तेदार उसका सहारा बनकर बैठी है. महिला के आसपास को अस्पाल का कर्मचारी या डॉक्टर दिखाई नहीं दे रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद से लोग चिकिस्ता व्यवस्था की आलोचना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: सिरमौर के प्रिंसिपल साहब ने English में की इतनी गलतियां की लोगों ने पकड़ लिया माथा, बैंक ने Cheque किया रिजेक्ट
हरिद्वार में महिला ने भर्ती न लेने पर अस्पताल परिसर में दिया बच्चे को जन्म
ये वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार में जिला महिला अस्पताल का बताया जा रहा है जहां एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया, जिसके चलते उसने अस्पताल के फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया।
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने गर्भवती को यह कहते हुए… pic.twitter.com/4XOcEFXEtG
— Sujata Paul - India First (Sujata Paul Maliah) (@SujataIndia1st) October 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

