Uttar Pradesh: लखनऊ में रोड रेज में महिला ने पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय को मारा थप्पड़, 30,000 रुपये की मांगी भरपाई
लखनऊ में महिला ने पिज्जा डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारा (फोटो: X/@Benarasiyaa)

यूपी के लखनऊ से रोड रेज की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार दिया. सड़क पर किसी बात को लेकर महिला और डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला न सिर्फ डिलीवरी एजेंट के साथ गाली-गलौज करती दिख रही है, बल्कि उसे थप्पड़ मारते हुए और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिला ने रोड रेज के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए डिलीवरी बॉय से 30,000 रुपये की मांग की. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं और कई यूज़र्स ने महिला के व्यवहार को लेकर नाराज़गी जताई है. यह भी पढ़ें: Vrindavan: वृन्दावन बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्ड्स के बीच झड़प के बाद टेम्पल में VIP व्यवस्था खत्म

लखनऊ में रोड रेज में महिला ने पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय को मारा थप्पड़