UFO या एलियन आ रहे है पृथ्वी पर? SpaceX Starlink Satellite Train के Viral Videos से ट्विटर यूजर हैरान

आज यूपी में कई जगह रात को आसमान में एक साथ कई लाइट एक लाइन से जलती हुई देखी गई. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहा है. एक वीडियो लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के ग्रामीण ने रिकॉर्ड किया है. इसके अलावा कन्नौज और कई अन्य इलाकों से भी इसी तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इन्हें देखकर हर कोई हैरान है कि यह वास्तव में है क्या? सोशल मीडिया पर इस विषय पर चर्चा हो रही है.

दरसल ये तस्वीरें और वीडियो SpaceX Starlink Satellite Train की बताई जा रही हैं. उपग्रहों की श्रृंखला को देखकर लोग हैरान हैं.