Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ से बीच सड़क पर लड़कियों के मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़कियों के दो ग्रुप को एक दूसरे के बाल खींचते और डंडों से वार करते हुए देखा जा सकता है. वह इतनी हिंसक नजर आ रही हैं कि मानों उनके सिर पर खून सवार हो गया है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद इस घटना पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने गोमतीनगर पुलिस स्टेशन को जांच शुरू करने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
लखनऊ में बीच सड़क पर लड़कियों की भिड़ंत:
#Lucknow_Gomtinagar#छोरे हो या छोरियां
तहजीब के शहर #लखनऊ के #गोमतीनगर में बीच रोड पर जम कर काटा बवाल।
चलाई बेल्टे। #viralvideo @Uppolice @lkopolice @LoJcp @LkoCp pic.twitter.com/yLLdBPWB5t
— Deepak Shah ( Video Journalist ) (@DeepakS38257865) March 21, 2024












QuickLY