Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर यूं तो पशु-पक्षियों से जुड़े मनमोहक वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. कई बार पक्षियों (Birds) की अटखेलियां लोगों का दिल जीत लेती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दो पक्षियों का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें इठलाते हुए मदमस्त अंदाज में सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षी इठलाते हुए, ठुमक-ठुमक पर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जा रहे हैं. उन्हें सड़क पार करते देख वहां से गुजर रहा शख्स अपनी वाहन रोक देता है और इस मनमोहक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेता है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पहले कौए ने की मदद फिर बगुला बना मसीहा, Viral Video में देखें कैसे पक्षी ने बचाई जल की रानी मछली की जान
देखें वीडियो-
A driver waits while watching a woodcock finish crossing the road. 😂 pic.twitter.com/eKHlQ2Zz6K
— Figen (@TheFigen_) April 20, 2024













QuickLY