वायरल

Viral Video: फ्रेश समझकर हरी सब्जियां खरीदनेवाले हो जाएं सावधान! सड़क पर बारिश के बहनेवाले पानी से धोई जा रही है आपकी मनपसंद सब्जियां

क्या आपने कभी सोचा है की आप जो मार्केट हरी सब्जियां खरीदकर ला रहे है, वो साफ़ है, या फिर आप केवल सब्जियां हरी होती है और दिखने में फ्रेश होती है, इसीलिए खरीदकर लाते है.

Viral Video: फ्रेश समझकर हरी सब्जियां खरीदनेवाले हो जाएं सावधान! सड़क पर बारिश के बहनेवाले पानी से धोई जा रही है आपकी मनपसंद सब्जियां
Credit-(Instagram)

Viral Video : क्या आपने कभी सोचा है की आप जो मार्केट से हरी सब्जियां खरीदकर ला रहे है , वो साफ़ है, या फिर आप केवल सब्जियां हरी होती है और दिखने में फ्रेश होती है, इसीलिए खरीदकर लाते है. सोशल मीडिया पर आएं दिन ऐसे वीडियो वायरल होते है, जिनमें बाजार में मिलनेवाली सब्जियों को गंदे पानी से धोने के  वीडियो वायरल होते है.कुछ दिनों में तो ऐसे भी वीडियो वायरल हुए, जिसमें सब्जियों को गंदे पानी में धोया जा रहा है.

ऐसी घटनाओं में कुछ सब्जी विक्रेताओं पर पुलिस की कार्रवाई भी हो चुकी है. कुछ सब्जी विक्रेता तो जानबूझकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सड़क पर सब्जी विक्रेता महिला सड़क से बह रहे पानी में ही सब्जियों को धो रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है और लोग जमकर इस महिला को फटकार लगा रहे है. ये भी पढ़े:Amravati Video: सब्जीवाले विक्रेता ने गंदे पानी में धोई सब्जियां, अमरावती की घटना का वीडियो वायरल

सड़क के पानी से सब्जियां धोई जा रही है 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Jagtap (@the_burgman_diaries)

इस वीडियो में देखा जा सकता है की जमकर बारिश हो रही है और सड़क से इनकी दूकान के पास से ही गंदा पानी बह रहा है, ऐसे में ये महिला इसी पानी में सब्जियों की गड्डी को डुबो देती है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the_burgman_diaries नाम का हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा ,' जो इस तरह से सब्जियां बेच रहे है, वे भी बिमारी की चपेट में आएंगे और उनकी करनी का फल उन्हें मिलेगा, दुसरे ने लिखा,' इस महिला को गिरफ्तार करो, ये वीडियो किस शहर का है, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).