VIDEO: लखनऊ आम महोत्सव में मची लूट, बोरे-थालियों के साथ टूट पड़े लोग; थोड़ी देर पहले ही शामिल हुए थे CM योगी
Photo- @pankajjha_/X

Lucknow Mango Festival Loot Video: लखनऊ में हुए आम महोत्सव के आखिरी दिन कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया. जैसे ही आयोजन खत्म होने की घोषणा हुई, लोग थालियां, बोरे और झोले लेकर आम लूटने में जुट गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा मैदान अचानक फल बाजार में बदल गया है. यह महोत्सव हर साल आम प्रेमियों के लिए खास मौका होता है, जहां कई किस्मों के आम चखने और खरीदने को मिलते हैं. लेकिन इस बार भीड़ ने सारी व्यवस्था की पोल खोल दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा जोश और जुनून आम के लिए सिर्फ लखनऊ में ही देखा जाता है.

हालांकि, कई लोगों ने आयोजन की अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और अगली बार बेहतर प्रबंधन की मांग की है.

ये भी पढें: VIDEO:लखनऊ में शर्मनाक हरकत! दूध में थूकने वाले शख्स का वीडियो आया सामने, सालों से परिसर में करता है बिक्री

लखनऊ आम महोत्सव में मची लूट