Viral Video: खाना खिलाने में हुई जरा सी देर तो ऐसी हरकतें करने लगा तोता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
खाने में देरी होने पर तोते को आया गुस्सा (Photo Credits: X)

Parrot Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर, पालतू पशु-पक्षियों की अटखेलियां देखना लोग खासा पसंद करते हैं और ऐसे वीडियो देखकर दिन खुशनुमा बन जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक तोते (Parrot) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खाने में जरा सी देरी होने पर तोता बेचैन हो जाता है और वो खाने का खाली बर्तन लेकर उसे जोर-जोर से पटकने लगता है. इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- जब आप अपने पक्षी को खाना खिलाने में दो मिनट लेट हो जाएं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पड़ोसी की बिल्ली के साथ पिकाबू खेलता दिखा तोता, दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

खाने में देरी हुई तो तोता करने लगा ऐसी हरकत