Viral Video: उड़ान के दौरान खुला विमान का दरवाजा, बाल-बाल बची महिला पायलट
Photo- Instagram

Viral Video: डच पायलट नरीन मेलकुमजान ने इंस्टाग्राम पर आसामन में अपने साथ हुई एक भयावह दुर्घटना का वीडियो शेयर किया है. हालांकि, इस हादसे में वह बाल-बाल बच गईं. उन्होंने सभी पायलटों को सुरक्षित उड़ान भरने की सलाह देते हुए बताया कि कुछ साल पहले वह एरोबैटिक ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक्स्ट्रा 330LX को उड़ा रही थीं. जैसे ही वह ऊंचे आसामन में पहुंची उनके विमान की कैनोपी खुल गई और टूट गई. उन्होंने उसे बंद करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहीं. यह उड़ान उनके लिए एक कष्टदायक अनुभव था. उन्होंने रेडियो पर इस घटना की जानकारी अपने कोच को दी. उस दौरान उन्हें विमान को उड़ाते रहने की सलाह दी गई थी. गनीमत रही कि किसी तरह से उन्होंने विमान को सुरक्षित जमीन पर लैंड कराया. हालांकि, इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गईं और उन्हें ठीक होने में लगभग 28 घंटे लगे.

उड़ान के दौरान खुला विमान का दरवाजा, बाल-बाल बची महिला पायलट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narine Melkumjan (@narinemelkumjan)