Fact Check: बांग्लादेश के ढाका स्थित Sheraton Hotel में मिला पाकिस्तानी ISI एजेंट का शव? 'अमेरिकी अधिकारी' की रहस्यमयी मौत के बाद फर्जी दावे वायरल, जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर गुरुवार रात से ही एक टॉप पाकिस्तानी खुफिया एजेंट (ISI Agent) की रहस्यमयी मौत की खबर फैल रही है. दावा किया जा रहा था कि यह एजेंट बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शेरेटन होटल में मृत पाया गया.
ISI Agent Death in Dhaka Fact Check: सोशल मीडिया पर गुरुवार रात से ही एक टॉप पाकिस्तानी खुफिया एजेंट (ISI Agent) की रहस्यमयी मौत की खबर फैल रही है. दावा किया जा रहा था कि यह एजेंट बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शेरेटन होटल (Sheraton Hotel) में मृत पाया गया. कई यूजर्स ने इसे "एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश" से जोड़ते हुए पोस्ट किया.
हालांकि, जब इस दावे की सत्यता की पुष्टि (Fact Checking) की गई, तो कोई पुष्ट प्रमाण सामने नहीं आया. दरअसल, पूरा मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित निराधार दावों (Fake News) पर आधारित है.
ढाका के शेरेटन होटल में ISI एजेंट की मौत?
इंटरनेट पर क्यों फैली अफवाह?
दरअसल, एक पूर्व ट्विटर यूजर @IndianSinghh ने लिखा, "ढाका के शेरेटन होटल में एक शीर्ष पाकिस्तानी ISI एजेंट का शव मिला है. यह घटना एक अमेरिकी विशेष बल (CIA) एजेंट टेरेंस आरवेल जैक्सन (Terence Arwell Jackson) की रहस्यमयी मौत के कुछ ही दिनों बाद हुई है." इस पोस्ट के बाद, यह अफवाह तेजी से फैली और हजारों यूजर्स ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि जैक्सन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की हत्या की साजिश में शामिल थे और भारतीय एजेंसियों ने उन्हें मार गिराया था. हालांकि, यह दावा भी पूरी तरह से झूठा निकला.
फैक्ट चेक से क्या पता चला?
जब इस खबर की जांच की गई, तो पता चला कि न तो बांग्लादेश पुलिस (Bangladesh Police) और न ही किसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ने ऐसी किसी मौत की पुष्टि की. ढाका के शेरेटन होटल की ओर से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया. वहीं, सीआईए एजेंट की मौत (CIA Agent Killed News) से तुलना भी पुरानी और भ्रामक निकली.
दरअसल, अगस्त में अमेरिकी विशेष बल अधिकारी टेरेंस आरवेल जैक्सन की ढाका के वेस्टिन होटल में मौत हो गई थी, लेकिन उनकी मौत को प्राकृतिक बताया गया था. बाद में अमेरिकी सेना (US Army) ने पुष्टि की है कि जैक्सन जीवित हैं और अमेरिका में हैं.
Grok ने क्या बताया?
अंत में क्या निकला निष्कर्ष?
ढाका के शेरेटन होटल में एक आईएसआई एजेंट की मौत की खबर पूरी तरह से फर्जी और असत्यापित है. किसी भी विश्वसनीय मीडिया हाउस या सरकारी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे दावों पर भरोसा न करें और खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें.