तेलंगाना में पुलिस ने 2 बकरियों को किया 'गिरफ्तार', ये है वजह

तेलंगाना के करीमनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, करीमनगर के हुजूराबाद में पुलिस ने दो बकरियों को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि बकरियों ने तेलंगाना सरकार के हरित अभियान के तहत लगाए गए पौधों को खा लिया. हालांकि, पुलिस ने बकरियों के मालिक पर एक हजार का जुर्माना लगाने के बाद इन्हें छोड़ दिया है.

सांकेतिक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

तेलंगाना (Telangana) के करीमनगर (Karimnagar) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, करीमनगर के हुजूराबाद (Huzurabad) में पुलिस ने दो बकरियों को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि बकरियों ने तेलंगाना सरकार के हरित अभियान के तहत लगाए गए पौधों (Plants) को खा लिया. हालांकि, पुलिस ने बकरियों के मालिक पर एक हजार का जुर्माना लगाने के बाद इन्हें छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि बकरियां उन पौधों के लिए संकट बन गईं जिसे 'सेव द ट्रीज' (Save The Tress) नाम के एक एनजीओ ने लगाया था.

'सेव द ट्रीज' एनजीओ ने लगभग 980 पौधे लगाए थे लेकिन इन बकरियों ने 250 पौधे खा लिए. इस मामले को लेकर एनजीओ कई बार पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा चुका है. बहरहाल, मंगलवार को अनिल और विक्रांत नाम के 'सेव द ट्रीज' एनजीओ के दो वॉलिंटियर्स ने बकरियों को पौधे खाते देखा और फिर हुजूराबाद पुलिस को सौंप दिया. यह भी पढ़ें- महिलाएं ही नहीं अब बकरी भी हैं असुरक्षित, दरिंदे ने बकरी से किया दुष्कर्म.

बकरियों का मालिक दोरनकोंडा राजा जो कुम्मरिवाड़ा के रहने वाला है. पुलिस ने उसे सलाह दी है कि वे इन बकरियों को शहर के बाहरी हिस्सों में चराए.

Share Now

संबंधित खबरें

Russian Woman To Marry Bihar Man: रूस में हुआ प्यार, बिहार में बनेगी शादी की बात! रूसी युवती जूली ने राहुल यादव के लिए छोड़ा अपना देश, नवंबर में हो सकती है शादी

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट