Teacher, Student Romantic Photoshoot: कर्नाटक में स्टडी टूर के दौरान छात्र के साथ रोमांटिक फोटोशूट में व्यस्त दिखी टीचर, तस्वीरें हुईं वायरल
टीचर और छात्र का रोमांटिक फोटोशूट (Photo Credits; X)

Teacher, Student Romantic Photoshoot: एक चौंकाने वाली घटना के बाद कर्नाटक (Karnataka) में चिंतामणि तालुक (Chintamani Taluk) के मुरुगमल्ला गांव (Murugamalla village) में एक सरकारी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका को स्टडी टूर के दौरान अपने एक छात्र के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है. छात्र के माता-पिता इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने अधिकारियों से शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. खबरों के मुताबिक, प्रधानाध्यापिका पुष्पलता (Pushpalatha) ने स्टडी टूर के दौरान एसएसएलसी में पढ़ने  वाले एक किशोर बच्चे के साथ कथित तौर रोमांटिक फोटोशूट (Romantic Photoshoot) कराया. शिक्षिका पर आरोप है कि उसने छात्र के साथ अनुचित व्यवहार किया और अपने फोन पर उसके साथ अंतरंग तस्वीरें लीं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई लीक तस्वीरों में प्रधानाध्यापिका और हाई स्कूल के छात्र को प्यार भरे अंदाज में दिखाया गया है. तस्वीरों में छात्र को शिक्षक को गले लगाते, चूमते और उसकी साड़ी खींचते हुए दिखाया गया है. यह भी पढ़ें: Agra: पत्नी की घूंघट में गुटखा खाने और घर के अंदर थूकने की आदत से परेशान पति ने पुलिस में की शिकायत

देखें तस्वीरें-