देश

Video: टैक्सी चालक ने नहीं मानी किसी की बात, उफनते नाले से निकाला वाहन, गाड़ी समेत सभी यात्री बहे, उत्तराखंड के किरोड़ा नाले की घटना

उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी धाम को जानेवाली सड़क पर एक नाले में एक टैक्सी जीप बह गई. इस जीप में नौ यात्री बैठे हुए थे. जिनमें से एक की मौत हो गई.

Video: टैक्सी चालक ने नहीं मानी किसी की बात, उफनते नाले से निकाला वाहन, गाड़ी समेत सभी यात्री बहे, उत्तराखंड के किरोड़ा नाले की घटना
Credit -(Twitter -X)

Video: उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी धाम को जानेवाली सड़क पर किरोड़ा नाले में एक टैक्सी जीप बह गई. इस जीप में नौ यात्री बैठे हुए थे. जिनमें से एक की मौत हो गई. तो वही पांच यात्रियों को बाहर निकाला गया है और चार यात्रियों की तलाश जारी है. सभी घायलों को टनकपुर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

लोगों को खोजने के लिए स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ ने भी अभियान शुरू किया है. जानकारी के मुताबिक़ टनकपुर से पूर्णागिरी धाम को जानेवाली सड़क पर किरोड़ा नाला है, जो बारिश के कारण काफी उफान पर था. ये भी पढ़े :Haridwar flood: उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश का कहर, क्रेन से निकाली गई बाढ़ में बही 4 गाड़ियां (Watch Video)

देखें वीडियो :

शुक्रवार को काफी ज्यादा बारिश होने के कारण नाला उफान पर था, इस दौरान एक टैक्सी चालक ने उफनते नाले से ही वाहन निकालने की कोशिश की . इस समय आसपास मौजूद लोगों ने उसको रोकने की कोशिश की , लेकिन वो नहीं माना और पानी के तेज बहाव में गाड़ी को आगे निकालने लगा. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @neha_suyal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

इसके बाद तेज बहाव में वाहन पुल से नीचे उतर गया और नाले में बह गया. कार के बहते ही लोगों ने चीखना , चिल्लाना शुरू कर दिया. इसके बाद सभी लोग पानी में बह गए. प्रशासन ने सभी को निकालने का प्रयास किया और बह गए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).