Sudden Death Video: मौत का लाइव वीडियो! शादी में डांस करते-करते दूल्हे के चाचा की चली गई जान, देखते रह गए लोग
(Photo : X)

राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ तहसील में एक हंसता-खेलता परिवार उस समय मातम में डूब गया जब भतीजे की शादी में चाचा की अचानक मौत हो गई. कमलेश ढाका नाम के व्यक्ति अपने भतीजे की शादी में डीजे की धुन पर सिर पर मटका रखकर खुशी से डांस कर रहे थे. इसी दौरान वे अचानक लड़खड़ा कर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कमलेश ढाका उत्साह के साथ मटका डांस कर रहे हैं और उनके आसपास कई महिलाएं भी नाच रही हैं. कुछ ही पल बाद वे लड़खड़ाते हैं और नीचे गिर जाते हैं. आस-पास मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.

इस घटना से शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमलेश ढाका के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.