Viral Video: छाते की तरह गर्दन फुलाकर शख्स की पीठ पर चढ़ गया अजीबो-गरीब जीव, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का सामना एक अजीबो-गरीब जीव से होता है जो छाते की तरह अपनी गर्दन फुलाकर शख्स की पीठ पर चढ़ जाता है, जिसे देखकर शख्स भी दंग रह जाता है.
Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रकृति अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है और जब भी ऐसा कोई रहस्य सामने आता है तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. ऐसे कई जीव-जंतू हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं और जब इस तरह का कोई जीव किसी की आंखों के सामने आ जाता है तो फिर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स का सामना एक अजीबो-गरीब जीव (Strange Creature) से होता है जो छाते की तरह अपनी गर्दन फुलाकर शख्स की पीठ पर चढ़ जाता है, जिसे देखकर शख्स भी दंग रह जाता है.
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 23.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है- किसी इंसान के साथ ऐसा होना ऑस्ट्रेलिया में आम बात है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये भले ही जहरीली नहीं होती, पर इनके दांत काफी नुकीले होते हैं और इनके काटने पर दर्द महसूस होता है. यह भी पढ़ें: पानी में गिरी मॉनिटर छिपकली को महिला ने किया रेस्क्यू, Viral Video में देखें कैसे जीव ने उछलकर उसी पर कर दिया अटैक
शख्स की पीठ पर चढ़ गया अजीबो-गरीब जीव
100% aggression ✅ 0% damage ❌ pic.twitter.com/pUV2At2NAD
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) November 25, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स का सामना अजीबो-गरीब किस्म की छिपकली से होता है. ये छिपकली अपनी गर्दन को छाते की तरह फैलाकर शख्स की पीठ पर चढ़ जाती है. इस छिपकली को फ्रिल्ड लिजर्ड या फ्रिल नेक लिजर्ड के नाम से जाना जाता है, जो जहरीली नहीं होती है, लेकिन अपनी गर्दन को फुलाकर दुश्मनों को डराती है. इस नजारे को देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

