Shocking! महिला को आइसलैंड सुपरमार्केट के फ्रीजर में Chicken Nuggets के साथ मिला इंसान का मल, स्टोर ने चॉकलेट का बॉक्स देकर मांगी माफी
आइसलैंड सुपरमार्केट में महिला ने चिकन नगेट्स खरीदा, लेकिन उसके बाद महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि जिंदगी में फिर कभी चिकन नगेट्स नहीं खाना चाहेगी. दरअसल, स्कॉटलैंड के साल्टकोट स्थित एक स्टोर के फ्रीजर से एक महिला ने कुछ चिकन नगेट्स उठाए, जिस पर इंसान का मल लगा था और महिला के हाथों से गंदी बदबू आने लगी. बाद में स्टोर ने चॉकलेट का बॉक्स देते हुए महिला से माफी मांगी.
आइसलैंड सुपरमार्केट (Iceland Supermarket) में महिला ने चिकन नगेट्स खरीदा, लेकिन उसके बाद महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि जिंदगी में फिर कभी चिकन नगेट्स (chicken nuggets) नहीं खाना चाहेगी. यह तो हम सभी जानते हैं कि अधिकांश लोग चिकन नगेट्स के दीवाने हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर उसके साथ आपको इंसानी मल दिख जाए तो क्या करेंगे? बताया जा रहा है कि स्कॉटलैंड (Scotland) के साल्टकोट (Saltcoats) स्थित एक स्टोर के फ्रीजर से Lynne McCabe नाम की एक महिला ने कुछ चिकन नगेट्स उठाए और वो उस वक्त हैरान रह गई जब चिकन नगेट्स उठाने के बाद उसके हाथ से गंदी बदबू आने लगी. कुछ देर बाद महिला को इसकी सच्चाई पता चली तो वो दंग रह गई.
दरअसल, नगेट्स की पैकेजिंग पर इंसानी मल (Human Poop) लगा हुआ था और इसका एहसास महिला को उस वक्त हुआ जब उसने नगेट्स लेने के बाद अपने नाक को छुआ. महिला ने डेली रिकॉर्ड को बताया कि गंध भयानक थी. बास्केट में चिकन नगेट्स डालने के बाद मैंने अपनी नाक को छुआ. पहले तो मुझे पता नहीं था कि यह दुर्गंध कहां से आ रही है, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि यह चिकन नगेट्स से आ रही है. मुझे घृणा हुई, लेकिन इस बात की खुशी भी थी कि मेरी बेटी ने इसे नहीं छुआ. बता दें कि महिला ने अपने बच्चों के डिनर के लिए चिकन नगेट्स खरीदा था, लेकिन इस अनुभव से वो बहुत डर गई. हालांकि फौरन इसके बारे में कर्मचारियों को बताया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी.
महिला की मानें तो सुपरमार्केट के कर्मचारियों को इस बारे में जब उसने बताया तो पहले वो हंसे फिर कहने लगे की यह घृणित है. हालांकि बाद में उन्होंने महिला से माफी मांगी और चॉकलेट बॉल्स के एक बॉक्स की पेशकश की, लेकिन महिला इससे प्रभावित नहीं हुई. महिला ने कहा कि उन्होंने मुझसे सॉरी कहा और माफी के रूप में चॉकलेट बॉल्स का एक बॉक्स देने लगे. यह भी पढ़ें: बेटे से छिपकर आइसक्रीम खा रहे थे पापा, मुंह सूंघकर बेटे ने लगाया पता, उसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
आखिरकार जब इसकी पड़ताल करने के लिए सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो पता चला कि एक बुजुर्ग महिला इसके लिए जिम्मेदार है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला पहले स्टोर पर आई थी और वो अस्वस्थ थी. उसी महिला ने मल त्याग किया था, जिसके बाद स्टोर की सफाई ठीक से नहीं हो पाई, जिसका नतीजा यह हुआ कि वो मल चिकन नगेट्स की पैकेजिंग पर लग गया.
गौरतलब है कि महिला को कस्टरम सर्विस द्वारा उस घटना की रिपोर्ट करने के लिए बुलाया गया, जहां महिला ने उस अनुभव के बारे में बताया. इसके बाद महिला को वाउचर, शराब और कुछ फ्रीबीज की पेशकश की गई. स्टोर के एक प्रवक्ता ने एक रिपोर्ट में बताया कि इस घटना के बाद स्टोर को सफाई के लिए तुरंत बंद कर दिया गया और अब वापस से सब सामान्य हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

