वायरल

Viral Video: सरदारजी ने सड़क को बना दिया स्विमिंग पुल, सड़क पर बाथटब में लेटकर उठा रहे है बारिश का मजा, नागपुर का वीडियो वायरल

नागपुर में हो रही जोरदार बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हो गया है. सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोग इसमें मजे भी ले रहे है. ऐसे ही शहर के एक जगह पर एक सरदारजी छोटे बच्चे के जैसे बाथटब में लेटकर सड़क के पानी में घूम रहे है.

Viral Video: सरदारजी ने सड़क को बना दिया स्विमिंग पुल, सड़क पर बाथटब में लेटकर उठा रहे है बारिश का मजा, नागपुर का वीडियो वायरल
Credit - ( Twitter -X )

Viral Video : नागपुर में हो रही जोरदार बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हो गया है. सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोग इसमें मजे भी ले रहे है. ऐसे ही शहर के एक जगह पर सरदारजी छोटे बच्चों की तरह बाथटब में लेटकर सड़क के पानी में घूम रहे है. आप देख सकते है सड़क पर पूरा पानी भरा हुआ है और ये महाशय बाथटब में लेटकर बह रहे है और बारिश का मजा ले रहे है.

मानो ये स्विमिंग पुल में हो,इनको इस हालात में देखकर पानी से जा रहे दुसरे लोग भी देखकर मुस्कुरा रहे है. सरदारजी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें की पिछले कुछ दिनों से नागपुर समेत पुरे विदर्भ में जमकर बारिश हो रही है. नागपुर में लोगों के घरों में पानी घुस गया है. शहर का और जिले का जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चूका है. ये भी पढ़े :Chandrapur Video: तेज बारिश में उफनती नदी को ब्रिज से पार करते हुए बह गया 10 वर्ष का बच्चा, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की घटना

देखें वीडियो :

चंद्रपुर और कई जगहों पर नदी में लोगों के डूबने की घटनाएं भी सामने आई है. सरदारजी के इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @lalitlanjewar के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).