VIDEO: नागपुर के अजनी रोड पर सिरफिरे की शर्मनाक हरकत! युवतियों के सामने चलते हुए करने लगा हस्तमैथुन, घटना से लोगों में फैला रोष
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में एक सिरफिरे की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष फ़ैल गया है.
नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में एक सिरफिरे की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने लड़कियों के सामने अश्लील हरकत की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष फ़ैल गया है. ये मामला वर्धा रोड के अजनी का बताया जा रहा है. जहांपर कुछ लड़कियां फुटपाथ के किनारे बैठी होती है और एक युवक हाथ में मोबाइल लेकर बात करते हुए आता है और लड़कियों के सामने ही हस्तमैथुन करते हुए जा रहा होता है.
ये सिरफिरा युवक जानबूझकर लड़कियों की तरफ अपना गुप्तांग करते हुए ये गंदी हरकत करता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस सिरफिरे पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @SakalMediaNews के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: अस्पताल में महिलाओं के सामने ही युवक करने लगा हस्तमैथुन, हंगामा होने पर भाग निकला; उत्तराखंड के कोटद्वार की घटना
सिरफिरे युवक ने लड़कियों के सामने किया हस्तमैथुन
विधान भवनात नाभीच्या देठापासून किंचाळू किंचाळू ओरडणारे राज्याचे स्वयंघोषित कार्यसम्राट मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री यांच्या गृह शहरातच कायदा व सुव्यवस्थेचे धिंडवडे..!#Nagpur #Maharashtra #WomenSafety #DevendraFadnavis pic.twitter.com/ZTCExMOVHU
— Sarvesh Nayak (@SarveshNayakIYC) March 10, 2025
लड़कियों के सामने की अश्लील हरकत
इस वीडियो में देख सकते है की अजनी रोड पर फुटपाथ पर कुछ चेयर लगी हुई है और इसी दौरान कुछ लड़कियों वहां बैठी होती है और ये युवक मोबाइल पर बात करते हुए लड़कियों के सामने उन्हें देखते हुए हस्तमैथुन करना शुरू कर देता है, इसके बाद लड़कियां इसका विरोध करती है और इसका वीडियो बनाना शुरू कर देती है. इसके बाद लड़कियां पुलिस को बुलाने के लिए कहती है.
शर्मनाक घटना को लेकर लोगों में नाराजगी
इस घटना के बाद नागपुर शहर में सनसनी मच गई है. बजाजनगर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. इस घटना के कारण एक बार फिर लड़कियों और महिलाओं में डर देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

