देश

VIDEO: अस्पताल में महिलाओं के सामने ही युवक करने लगा हस्तमैथुन, हंगामा होने पर भाग निकला; उत्तराखंड के कोटद्वार की घटना

उत्तराखंड के कोटद्वार बेस अस्पताल का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मनचले युवक को खुलेआम "हस्तमैथुन" करते हुए देखा जा सकता है.

VIDEO: अस्पताल में महिलाओं के सामने ही युवक करने लगा हस्तमैथुन, हंगामा होने पर भाग निकला; उत्तराखंड के कोटद्वार की घटना
Photo- X/@ManojSh28986262

Kotdwar Shoker: उत्तराखंड के कोटद्वार बेस अस्पताल का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मनचले युवक को खुलेआम "हस्तमैथुन" करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले हफ्ते जच्चा-बच्चा वार्ड में हुई थी. हंगामा होते ही युवक वहां से भाग गया. इस दौरान एक महिला ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अस्पताल में महिलाओं के सामने ही युवक करने लगा हस्तमैथुन

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).