VIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

गाजियाबाद के एक होटल से थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. हिंदू रक्षा दल ने कारीगर और होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी तसिरुदीन तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूक रहा है. वीडियो संज्ञान में लेकर थाना टीला मोड़ क्षेत्र में धारा 269, 270 और 3 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

इससे पहले भी यूपी के मेरठ, लखनऊ से एक तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं. मेरठ में मई 2022 में शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूकने का मामला सामने आया था. उसका भी वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में हापुड़ के रहने वाले फिरोज को पुलिस ने गिफ्तार किया था.